How to Start Writing Blogs ?

Oct. 8, 2023 by shrikant patel Posted in blogs Category 0 Comments 157 Views

How to Start Writing Blogs ?

आज हम एक ऐसे विषय पर आपको जानकारी देने वाले हैं जिसके बारे में काफी लोग जानना चाहते हैं और ये वो लोग हैं जिन्होंने अभी अभी नया ब्लोग बनाया है या फिर ब्लॉगिंग करना चाहते हैं। ब्लॉगिंग पैसे कमाने का एक ऐसा जरिया है जिसमें आपका कोई बॉस नहीं होता जो आपको हर वक्त ये बताता रहे कि आपको क्या करना है, कैसे करना है और कब करना है। इस प्रोफेशन में आपका मालिक आप खुद ही होते हैं और इसमें काम करने की पूरी आजादी आपको मिलती है। इसलिए आज के युवा ब्लॉगिंग में अपना करियर बनाना पसंद करते हैं ताकि वो अपने हिसाब से काम कर सके। हालांकि अन्य प्रोफेशन की तरह ही ब्लॉगिंग में भी काफी मेहनत लगती है और उसमें ज्यादा से ज्यादा समय देना लाभदायक साबित होता है। ब्लॉगिंग करने के लिए धैर्य की बहुत ही जरूरत होती है। इसीलिए आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखते हुए निरंतर काम करते हुए जाना है जब तक कि आपको सफलता नहीं मिल जाती। अपना ब्लॉग तैयार करने के बाद जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी है वो है आपका पहला ब्लॉग पोस्ट। क्योंकि जब कोई रीडर आपके ब्लॉग पर आएगा तो सबसे पहले वह आपका कंटेंट देखेगा कि आपने किस विषय पर क्या लिखा है। इसीलिए ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आपको अपने ब्लॉग में क्या और कैसे लिखना है। अगर आपको भी ये सवाल परेशान करते हैं तो इस ब्लोग को अंत तक पूरा ज़रूर पढ़ना।

हमें यकीन है कि आपको आपके सवाल के जवाब ज़रूर मिल जाएंगे। सबसे पहले हम जानेंगे कि ब्लॉग लिखने के लिए कौन सी बातों का ध्यान रखना होता है। जब कोई नया ब्लॉगर अपना ब्लॉग तैयार करता है तो उसके बाद उसका अगला कदम होता है ब्लॉग के लिए पोस्ट लिखना जिसे हम आर्टिकल भी कहते हैं। असल में यह ब्लॉग पोस्ट होती क्या है? किसी भी ब्लॉग में कई सारे अलग अलग विषय पर जो लेख आजकल लिखे होते हैं उसे ही हम ब्लॉग पोस्ट कहते हैं। ब्लॉग पोस्ट में टेक्स्ट, इमेज, ग्राफिक्स या वीडियो के रूप में कंटेंट लिखे जाते हैं। आपने ब्लॉग चाहे किसी भी उद्देश्य से बनाया है, पर्सनल काम के लिए या बिजनेस के लिए। आपके ब्लॉग के कॉन्टेंट ब्लॉग की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी भी ब्लॉग का पहला पोस्ट यह बताता है कि उस ब्लॉग पर किस विषय के बारे में जानकारी मिलने वाली है जैसे टेक्नोलॉजी, गैजेट्स, रिव्यू, स्पोर्ट्स, हेल्थ, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, साइंस, ब्लॉगिंग, इंटरनेट आदि।


आप चाहे किसी भी विषय के ऊपर अपना ब्लॉग बनाएं लेकिन आपको बस एक चीज का ध्यान रखना है कि आपका पहला पोस्ट को पढ़ने के बाद विजिटर की इच्छा करे कि वह आपके ब्लॉग पर दोबारा वापस आए और निराश होकर वापस न जाए। यूजर को जो जानकारी चाहिए वह उसे आपके ब्लॉग पर मिले ऐसा काम करने की जरुरत है। तभी आपका ब्लॉग पोस्ट गूगल के पहले पेज पर रैंक करेगा जिससे आपके ब्लॉग पर बेशुमार ट्राफिक आना शुरू हो जाएगा। तो चलिए अब हम जानते हैं कि ब्लॉग पर आर्टिकल कैसे लिखें। ब्लॉग बनाने से पहले ही लोग इसकी प्लैनिंग कर लेते हैं कि सबसे पहले आजकल वह क्या और किस विषय के ऊपर लिखेंगे। लेकिन जब लिखने की बारी आती है तो उस वक्त समझ नहीं आता कि शुरुआत कैसे करें। कौन सी जानकारी कब देनी है, आखिर में क्या लिखना है और हमारा आर्टिकल कितने शब्दों में होना चाहिए, यह सारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। ब्लॉग बनाने से पहले आपने काफी रिसर्च किया होगा और आप अच्छी तरह से जानते होंगे कि गूगल आजकल कुछ सर्च इंजन में टॉप करता है जिनका कंटेंट यूनीक होने के साथ साथ लंबा यानी कि ज्यादा शब्द में होता है। इसीलिए शुरुआती दिनों में एक ब्लॉगर को आर्टिकल लिखते समय काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। इसीलिए आज हम आपके इन तकलीफों को कम करने के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स देंगे जिसका उपयोग करके आप एक अच्छा और इंटरैक्टिव आर्टिकल लिख पाएंगे।


तो चलिए शुरू करते हैं आर्टिकल लिखने के लिए कुछ मजेदार टिप्स। कोई भी आर्टिकल लिखने से पहले आपको एक ऐसे टॉपिक का चुनाव करना है जिसके बारे में बहुत कम लोगों ने लिखा है या फिर ऐसे टॉपिक्स के ऊपर लिखना है जिसका सर्च वॉल्यूम ज्यादा है। सर्च वॉल्यूम का मतलब जिस विषय के बारे में लोग ज्यादा सर्च करते हैं। कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर मुफ्त में किसी भी टॉपिक का सर्च वॉल्यूम पता कर सकते हैं। जैसे एसीएम ब्रश, गूगल ट्रेंड्स, गूगल कीवर्ड प्लानर इत्यादि। इन वेबसाइट्स में आपको किसी एक टॉपिक का एवरेज मंथली सर्च बताया गया रहता है कि कितने प्रतिशत लोग उस टॉपिक के बारे में सर्च करते हैं। साथ ही इनमें यह भी बताया गया होता है कि उस टॉपिक का कॉम्पिटिशन हाई, मीडियम या लो है। अगर उस टॉपिक का कॉम्पिटिशन हाई होगा तो आप आजकल गूगल में जल्दी रैंक नहीं कर सकेगा। क्योंकि उसके ऊपर पहले से ही बड़े बड़े ब्लॉग्स आर्टिकल लिख चुके हैं। इसीलिए बेहतर होगा कि आप मीडियम या लो कॉम्पिटिशन वाला टॉपिक चूज करें, जिसका सर्च वॉल्यूम भी हो और उसी पर आर्टिकल लिखें। टॉपिक चुनने के बाद आपको इस टॉपिक से रिलेटेड कीवर्ड्स को सर्च करना जरूरी है, ताकि आप उन कीवर्ड्स को अपने आर्टिकल में डाल सकें। कीवर्ड को सर्च करने। के लिए आप उन्हीं वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके बारे में हमने आपको पहले वाले टिप्स में बताया है।


आपने टॉपिक चुन लिया, उससे रिलेटेड कीवर्ड्स भी चुन लिए। अब बारी आती है उस टॉपिक के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की। वैसे तो आप पुरी आर्टिकल्स को ही चुनेंगे जिनके बारे में आपको ज्ञान है लेकिन उससे जुडी और भी जानकारी इकट्ठा करना भी आपके लिए ज़रूरी है ताकि आप अपने आर्टिकल में उस टॉपिक की पूरी जानकारी प्रदान कर सकें। इसके लिए आपको उस टॉपिक से जुड़े 5 से 6 आर्टिकल दूसरे ब्लॉक से पढ़ने होंगे। यहां पर आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपको उनका आजकल कॉपी पेस्ट नहीं करना बल्कि उनसे जानकारी हासिल करना है और फिर उसे अपने शब्दों में यूनिक तरीके से लिखना है। जिससे यूजर को पढ़ते वक्त पसंद आए। टॉपिक से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा करने के बाद आपको अपने आर्टिकल का एक स्ट्रक्चर बनाना है कि आपका मेन हैडिंग क्या होगा, उसके बाद सब हेडिंग क्या होंगे और कहां कहां पर क्या जानकारी देनी है। सब एक के बाद एक सरल रूप से लिखना है जिससे कि लोगों को आजकल पढ़ने में अच्छा लगे और साथ ही सही जानकारी भी मिले। एक बात का खयाल रखें कि मेन हैडिंग लिखने से पहले आपको अपनी पोस्ट का इंट्रोडक्शन लिखना ज़रूरी है।


आप इंट्रो को 5 से 7 लाइन तक ही रखें जिससे कि लोगों को यह समझ में आए कि इस आर्टिकल में किस विषय के बारे में जानकारी मिलने वाली है। आपको अपने इंट्रो में टॉपिक से रिलेटेड एक कीबोर्ड जो आपने पहले से सर्च करके रखा है उसका उपयोग यहां ज़रूर करें। इंट्रोडक्शन के बाद मेन हैडिंग लिखें उसके बाद सब हैडिंग लिखें। जैसे मान लीजिए अगर आपका मेन हेडिंग है कंप्यूटर क्या है तो आपका सब हेडिंग होगा कंप्यूटर का इतिहास, कंप्यूटर के पार्ट्स, जनरेशन ऑफ कंप्यूटर इत्यादि। पोस्ट से संबंधित कीवर्ड्स का उपयोग ज़रूर करें और उसकी वर्ड्स को बोल्ड में रखें ताकि आपका आजकल गूगल पेज पर रैंक होने में आसान हो जाए। अब यहां पर सवाल आता है कि आपको अपने आर्टिकल को कितने शब्दों में लिखना होगा। वैसे इसके लिए कोई मापदंड तो जारी नहीं किया गया है लेकिन कई सारे शोधों से यह पता चला है कि गूगल और अन्य सर्च इंजन 600 से 2 हज़ार शब्दों में लिखे गए पोस्ट को ज्यादा प्रिफरेंस देते हैं। इसीलिए अच्छा होगा कि आप अपने आर्टिकल्स को कम से कम 600 शब्दों में ज़रूर लिखें। अंत में जब सारी जानकारी पूरी हो जाए, तो आप उसका छोटा सा कनक्लूजन भी लिख सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए कंटेंट के बारे में बताने के लिए कन्क्लूजन लिखना ज़रूरी है। 4 से 5 लाइन का होना चाहिए। इस कन्क्लूजन से रीडर को यह समझ में आना चाहिए कि आपने किन किन बातों को कवर किया है। अगर उनसे कोई पॉइंट छूट गया हो तो संभावना है कि वो यह देखने के लिए वापस आर्टिकल पर जाएंगे कि उन्होंने क्या मिस किया है। आजकल पूरा लिखने के बाद आपको अपनी पोस्ट में एक इमेज भी डालनी होगी जो कि आपकी कॉन्टेंट से संबंधित है। इमेज आपको मुफ्त में जो उपलब्ध होती है उनका इस्तेमाल करना है वरना आपके ब्लॉग पर कॉपीराइट का इशू हो जाएगा। इसीलिए मुफ्त में मैच डाउनलोड करने के लिए आप कुछ ऐसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां से आपको इमेज डाउनलोड करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। पिक्स देख, पिक्सल्स, जूम वो स्प्लैश जैसी कुछ वेबसाइट्स है, जहां से आप फ्री इमेज डाउनलोड कर सकते हैं।


आप ये आर्टिकल लिख लिया। मेन हेडिंग सब हैडिंग कीवर्ड्स कन्क्लूजन दे दिया। उस पर इमेज भी डाल दी। बस हो गए आपका आर्टिकल तैयार। अब आपको इसे पब्लिश कर देना है और ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक अपना कंटेंट पहुंचाने के लिए अपने आर्टिकल को सोशल मीडिया में शेयर करना है। दोस्तों सिर्फ ब्लॉग बना लेने से आप एक अच्छे ब्लॉगर नहीं बन सकते उसके लिए आपको अपने ब्लॉग पर लगातार अच्छे अच्छे कॉन्टेंट डालने की आवश्यकता है जिससे की आपकी ऑडियंस आपके काम से खुश हो और उनकी सहायता भी हो सके। ध्यान रहे कि आपको किसी दूसरे के ब्लॉग से आर्टिकल को उठाकर अपने ब्लॉग पर नहीं डालना है बल्कि अपनी सोच और अपने शब्दों से आपको उसी टॉपिक पर एक अच्छा लेख लिखना है। आर्टिकल लिखने में जल्दबाजी करने में भी कोई जरूरत नहीं है। आप जो भी लिखें चाहे उसमें जितना भी समय लगे आप को एक अच्छा और क्वालिटी कंटेंट ही प्रस्तुत करना है।


उम्मीद करते हैं कि आपको ये ब्लॉग पसंद आया और इससे उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जिन्हें आर्टिकल लिखने में परेशानी होती है या जिन्हें पता नहीं कि यूनीक आजकल कैसे लिखते हैं। आजकल लिखना कोई बड़ी बात नहीं है। अच्छा आर्टिकल लिखना जिससे दूसरों की हेल्प हो सके। ऐसे आर्टिकल से ही आप एक बेहतर ब्लॉगर बन सकते हैं।

Do you dream of turning your thoughts and words into income ? join us now and become blogger now.
PUBLICBLOGS.IN


blogs person
If you went to earn online by just sharing your thoughts then join us now with Google and become blogger now.
PUBLICBLOGS.IN
Related Story
0 Comments

Leave a Comment